PAGES (Updated Regularly)

Monday, March 26, 2012

Om Sai Ram!!!

भिक्षा देदे माई भिक्षा देदे माई,
तेरे द्वार पे चलके आया शिरडी वाला साँई,
भिक्षा देदे माई~~

चिमटा कटोरा सटका लेकर भिक्षा माँगने आए,
तू दे न दे फिर भी साँई आशिष दे कर जाए,
भिक्षा देदे माई~~

देवे भिक्षा उसको साँई दस पट कर लौटाए,
ना भी दे तो हरपल साँई उसका भार उठाए,
भिक्षा देदे साँई~~

दान धरम से भोग है कटता यह बतलाने आए,
एक इशारा हो जाए उसका भव से तू तर जाए,
भिक्षा देदे माई~~

रूप बदलना आदत उसकी घर भक्तों के जाए
रोटी टुकड़ा भिक्षा मांगे असली रूप छिपाए
भिक्षा देदे माई~~

तेरे द्वार पे चलकर आया शिरडी वाला साँई,
भिक्षा देदे माई~~

Jai Sai Ram!!!