OM SRI SAI NATHAYA NAMAH. Dear Visitor, Please Join our Forum and be a part of Sai Family to share your experiences & Sai Leelas with the whole world. JAI SAI RAM

Saturday, May 12, 2012

ॐ साईं राम


७ मार्च, बृहस्पतिवार, १९१२-

मैं काँकड़ आरती मे सम्मिलित हुआ। साईं महाराज बहुत ही आन्नदित भाव में थे, और चावड़ी से निकल कर जब वे मस्जिद की ओर गए तब उन्होंने नृत्य किया। हमने अपनी पँचदशी की सँगत की और उसी बीच साईं बाबा के बाहर जाते हुए दर्शन किए। मैं सँगत के बाद मस्जिद में गया। वहाँ बहुत भीड़ थी। धीरे धीरे वह कम हुई।


दोपहर की आरती हमेशा की तरह सम्पन्न हुई और भोजन के बाद मैं थोडी देर लेट गया। बन्दु साप्ताहिक बाज़ार के लिए रहाता गया। दोपहर में हमने पँचदशी की सँगत को आगे बढ़ाया। मैंने पठन किया और ध्यानदीप का समापन किया। उसके बाद मैं साईं साहेब की शाम की सैर के समय उनके दर्शन के लिए गया। वे प्रसन्नचित्त थे। मैं सूर्यास्त के समय लौटा।


रात्रि में वाड़ा आरती हई, भीष्म ने भागवत और दासबोध का पाठ किया और फिर भजन गाए जिसमें गीता और बाबा गरदे की पँचदशी में से छँद भी थे। बाला साहेब भाटे भी आखरी पाठ के समय मौजूद थे।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


६ मार्च, बुधवार, १९१२-


मैं रात को गहरी नींद सोया और परिणामस्वरूप प्रातः मैंने बहुत अच्छा महसूस किया। मेरे प्रार्थना समाप्त करने के बाद, हमने अपनी पँचदशी की सँगत की और उसी दौरान हमने साईं महाराज के बाहर जाते हुए दर्शन किए। हमने कूटास्था दीप को समाप्त किया और ध्यानस्दीप की शुरूआत की। सँगत के बाद मैं रोज़ाना की तरह मस्जिद में गया, साईं बाबा बहुत आन्न्दित थे अतः मैं बैठ कर उनकी सेवा करने लगा। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि वे कमर, छाती, और गर्दन से जकड़े गए हैं, कि उन्होंने सोचा कि उनकी आँखों में नागावेली के पत्ते डाल दिए गए हैं, आँखे खोलने पर उन्हें पता चला कि माजरा क्या था, उन्होंने देखा कि कुछ ऐसा था जिसे वे समझ नहीं पाए। उन्होंने उसकी एक लात पकड़ी तो वह नीचे लेट गया। उन्होंने आग जलाने की कोशिश की, पर लकड़ी पूरी सूखी नहीं थी अतः नहीं जली। उन्हें लगा कि उन्होंने चार मृत शरीर निकलते हुए देखे पर वे समझ नहीं पाए कि वह किसके थे। साईं साहेब उसी लय में बोलते रहे कि उनके ऊपर के बाएँ और नीचे के जबड़े में इतना दर्द था कि वे पानी भी नहीं पी सकते थे।


दोपहर की आरती हमेशा की तरह सम्पन्न हुई और भोजन के बाद मैं कुछ देर लेटा और फिर वाक्यामृत का पठन करने बैठा। बाद में हमने पँचदशी की सँगत अँधेरा होने तक की और फिर साईं साहेब की सैर के समय उनका दर्शन किया। वाड़ा आरती के बाद शेज आरती हुई। कँदीलों के चक्र को हमेशा की तरह जुलूस में नहीं ले जाया जा सका, अतः उन्हें उस छोटे से कमरे में रख दिया गया जहाँ साईं साहेब सोते हैं। इससे काफी असुविधा हुई और मुझे नहीं लगता कि साईं साहेब ने यह पसँद किया।


रात्रि में भीष्म ने भागवत और दासबोध का पाठ किया। बाला साहेब भाटे दासबोध के पाठ में सम्मिलित हुए।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


५ मार्च, मँगलवार, १९१२-

मैं प्रातः इतनी जल्दी उठा कि मैंने अपनी प्रार्थना समाप्त कर ली, सुबह के कार्यों से निवृत हुआ, और काँकड आरती के समय से पहले एक घँटा लेट भी गया। मैं उसमें सम्मिलित हुआ और फिर अपनी पँचदशी की सँगत की, परन्तु मैंने स्वयँ को अस्वस्थ महसूस किया अतः हमने कोई प्रगति नहीं की। मेरा पेट खराब लग रहा है और मुझे दो बार दस्त हुए। हमने साईं साहेब के बाहर जाते हुए दर्शन किए, और जब वे लौटे तब हम मस्जिद में गए। वे ज़्यादा कुछ नहीं बोले और दोपहर की आरती बिना किसी घटना के सम्पन्न हुई।

भोजन के बाद मैं लेट गया और देर तक सोता रहा। श्रीमान बापू साहेब जोग, बाला साहेब भाटे के साथ अपना निवृत्ति वेतन लेने कोपरगाँव गए और दोपहर में सँगत नहीं हुई। मैं भी स्वस्थ नहीं था और मुझे दस्त हुए थे। मैं शाम को साईं महाराज की शाम की सैर के समय उनके दर्शन के लिए गया, और वापिस आने पर मुझे इतनी नींद आई कि मैं लेट गया जबकि भीष्म अभी भी दासबोध का पठन कर रहे थे।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


४ मार्च, सोमवार, १९१२-

मैं प्रातः जल्दी उठा, प्रार्थना की और पँचदशी की सँगत की। हमने साईं बाबा कै बाहर जाते हुए दरशन किए और मैं रोज़ाना की तरह लगभग ११ बजे मस्जिद गया। साईं बाबा बहुत आनन्दित भाव में थे, बैठ कर बातें करते रहे, किन्तु उन्होंने बताने लायक कोई कहानी नहीं सुनाई।


दोपहर की आरती हमेशा की तरह सम्पन्न हुई। मेरी पत्नि को साईं साहेब की पूजा करने के लिए जाने में देर हुई, लेकिन साईं साहेब ने अत्यँत कृपा पूर्वक अपना भोजन बीच में ही रोक कर उसे पूजा करने दी। दोपहर को हमने अपनी पँचदशी के पाठ की सँगत को आगे बढाया जो कि लगभग अँधेरा होने तक चली जब कि हम साईं बाबा की सैर कि समय उनके दर्शन कि लिए गए। वाड़ा आरती के बाद शेज आरती हुई। वहाँ रोज़ की अपेक्षा ज़्यादा सँगीत था और साईं बाबा पूरे समय बहुत चुपचाप थे। रात को भीष्म ने भागवत और दासबोध का पाठ किया। दासबोध के अध्ययन के समय श्रीमान बाला साहेब भाटे भी मौजूद थे।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


३ मार्च, रविवार, १९१२-

मैंने काँकड आरती में भाग लिया। साईं बाबा प्रसन्नचित्त लग रहे थे और वे बिना कटु शब्दों का प्रयोग किए मस्जिद में गए। अब्दुल्ला एक लटकते हुए लैम्प को उतारने की कोशिश कर रहा था पर उसने गलती से उसे वैसे ही छोड़ दिया और वह ज़मीन पर गिर कर टुकड़े टुकड़े हो गया। मुझे लगा कि शायद साईं बाबा क्रोधित होंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने उस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

हमने अपनी पँचदशी की सँगत की, हम मेरे कमरे में बैठे क्योंकि बरामदे में बहुत हवा थी। हमने साईं बाबा के बाहर जाते हुए और उनके लौटने के बाद दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मैं पिछले जन्म में दो या तीन वर्ष के लिए उनके साथ था, और फिर राजसी सेवा में चला गया, जबकि घर में आराम के सारे साधन मौजूद थे। मैं इसके आगे का विवरण भी जानना चाहता था परन्तु साईं बाबा ने आगे नहीं बताया।

दोपहर की आरती रोज़ की तरह सम्पूर्ण हुई और दोपहर के भोजन के बाद मैं थोडी देर लेटा और फिर हमने पँचदशी की सँगत को आगे बढाया। हम साईं महाराज की शाम की सैर के समय उनके दर्शन के लिए गए। रात को वाड़ा आरती के बाद भीष्म के भजन हुए। आज धूलिया से कोई एक डा॰ रानाडे आए हैं। उन्होंने कहा कि वह उस रानाडे के सँबँधी हैं जो कि बाबा महाराज के सामने रहता था। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुझसे सिंहागद में मिले थे। यहाँ बम्बई के एक सज्जन हैं जोकि जाति से पालसे हैं, उन्होंने कहा कि वह कुछ वर्ष पूर्व मेरे पास अमरावती आए थे।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


२ मार्च, शनिवार, १९१२-

मैंने प्रातः प्रार्थना की और अपनी पँचदशी के पाठ की सँगत की। इसी बीच हमने साईं महाराज के बाहर जाते हुए दर्शन किए। जब मैं ११ बजे के करीब मस्जिद में गया तब उन्होंने कहा कि वे अस्वस्थ हैं, और उन्होंने पेट में दर्द की शिकायत की। यहाँ एक गायक मँडली आई है जिसने आज मस्जिद के सामने प्रदर्शन किया। उन्हें एक मारवाड़ी ने अपने घर के एक विवाह के लिए बुलाया है।

दोपहर की आरती हमेशा की तरह सम्पन्न हुई। आज होली थी। इसलिए मैंने आज भाई, केशव और देवाजी को दोपहर के भोजन के लिए आमन्त्रित किया। हमने आलीशान तरीके से भोजन किया। उसके बाद मैं कुछ देर लेटा और फिर पँचदशी के पाठ को आगे बढाया। हमने तृप्ति दीप समाप्त किया और कूटास्था का आरम्भ किया।

हमने साईं महाराज की शाम की सैर के समय उनके दर्शन किए, उसके बा वाड़ा आरती और शेज आरती बडी शाँति से सम्पन्न हुई, क्योंकि साईं महाराज अत्यँत विनोदी भाव में थे। रात को भीष्म ने भागवत और दासबोध का पाठ किया। बाला साहेब भाटे दासबोध के लिए आए।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


१ मार्च, शुक्रवार, १९१२-

मैंने काँकड आरती में हिस्हा लिया और प्रार्थना के बाद पँचदशी के पाठ की सँगत की, किन्तु बापू साहेब जोग और उपासनी को देर हुई क्योंकि उन्हें हजामत करवानी थी, और हम असल में तब तक नहीं निकल पाए जब तक कि साईं बाबा बाहर नहीं चले गए, और हमने उनके साठे वाड़ा के पास दर्शन किए। जब हम सच में शुरूआत करते हैं तभी प्रगति होती है।

मैं लगभग सुबह ११ बजे के करीब मस्जिद गया , साईं बाबा बहुत आनन्दित भाव में थे, पर थके हुए लग रहे थे। त्रियम्बक राव जिस बात के लिए फकीर बाबा को अपशब्द कह रहे थे वह मेरी दृष्टि में वह तुच्छ बात थी।

दोपहर की आरती रोज़ाना की तरह सम्पन्न हुई। साईं बाबा श्रीमान दीक्षित, नाना साहेब चाँदोरकर और साठे को याद कर रहे थे। भोजन के बाद हमने अपनी पँचदशी की सँगत को आगे बढाया और अच्छी प्रगति की। हमने साईं बाबा के दर्शन उनकी शाम की सैर के समय किए और रात को भीष्म ने भागवत और दासबोध का पठन किया। उन्होंने भजन भी गाए, बाला साहेब भाटे भी उसमें सम्मिलित हुए। हमारे सामने रहने वाले एक तेली की आज शाम को मृत्यु हो गई। उसकी पत्नि सतराबाई और पुत्री गोपी घरेलू नौकर का कार्य करते हैं।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


२९ फरवरी, बृहस्पतिवार, १९१२-


मैंने प्रातः प्रार्थना की और रोज़ाना की तरह पँचदशी के पाठ की सँगत की। जब हम सँगत कर ही रहे थे, तब साईं बाबा वहाँ से गुज़रे और हमने उन्हें साठे वाड़ा के समीप देखा। वे बहुत थके हुए लग रहे थे। मैंने उन्हें तब भी देखा जब वे लौटे, और वे बहुत शाँत चित्तवृत्ति में थे। उन्होंने कहा कि बाला साहेब भाटे एक "खत्री" थे, उनकी पत्नि एक "सालिन", अर्थात एक बुनकर थी और उनका पुत्र बाबू भी एक सालिन था। साईं साहेब ने आगे कहा कि वासुदेव काका अपने पिछले जन्म में एक राजपूत था और उसका नाम जयसिंह था, कि वह मॅास खाने का बहुत शौकीन था, और साईं साहेब और अन्य उसे यह कह कर बहुत नाराज़ कर देते थे कि क्या उसे बकरे का सिर चाहिए, कि इस जयसिंह के तीन पुत्र थे जो कि सेना में काम करते थे एक बेटी थी, जिसका चरित्र ठीक नहीं था। वह एक नाई की रखैल बनी, उसके बच्चे हुए और फिर वह मर गई।


दोपहर की आरती रोज़ की तरह सम्पन्न हुई, सिवाय इसके कि वामन तात्या आरती के बाद आए, वे पूजा करना चाहते थे पर उन्हें कटु शब्दों की अच्छी खुराक मिली। दोपहर के भोजन के बाद मैं कुछ देर के लिए लेटा और फिर हमने अपनी पँचदशी के पाठ की सँगत तब तक की, जब तक हम साईं महाराज की शाम की सैर के समय उनके दर्शन के लिए गए।


वाड़ा आरती के बाद मैं चावड़ी के जुलूस में और शेज आरती में सम्मिलित होने के लिए मस्जिद में गया। साईं साहेब क्रोधित भाव में थे, उन लोगों को भला बुरा कह रहे थे जो मस्जिद की छत पर दिए जलाने के लिए चढे थे, और जब जुलूस शुरू हुआ, तब उन्होंने बापू साहेब जोग की पत्नि श्रीमति ताई जोग पर अपना सटका भी फेंका। चावड़ी में मुझे लगा कि वे बापू साहेब जोग पर हाथ उठाऐंगे, पर कुछ समय बाद उन्होंने अपने सटके से बाला शिम्पी की पिटाई की और बाद में त्रियम्बक राव जिन्हें वे मारूति कहते हैं, की भी। बाला शिम्पी भाग गए परन्तु त्रियम्बक राव ने खडे रह कर वार को झेला और साईं साहेब के सामने दँडवत किया। मुझे लगता है कि उसे अपार कृपा प्राप्त हुई और वह कम से कम एक स्तर तो आगे बढा ही। जब हम लौटे तब साईं साहेब ज़ोर से बोल रहे थे। मैंने बैठ कर बाला साहेब भाटे के साथ बात की। भीष्म ने भागवत और दासबोध का पठन किया।


जय साईं राम
ॐ साईं राम

२८ फरवरी, बुधवार, १९१२-


मैं काँकड आरती में सम्मिलित हुआ और वापिस आने पर प्रार्थना कर ही रहा था कि ढोंढे बाबा पूना से आ गए। वह अभी अभी बर्मा से लौटे हैं और मैंनें उनसे अपने मित्र तिलक की तबीयत और उनकी मनःस्थिति के बारे में पूछा। वो वैसी ही है जैसी कि इन हालातों में हो सकती है। वह चाहते हैं कि मैं अदालत में अपनी वकालत पुनः शुरू करूँ, किन्तु सब कुछ साईं साहेब के आदेश पर निर्भर करता है।


हमने पँचदशी के पाठ की सँगत की और श्रीमान भाटे उसमें सम्मिलित हुए। हमने साईं साहेब के बाहर जाते हुए और जब वह मस्जिद में लौटे तब दर्शन किए। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या जीवामुनि मूल्य चुकाएगा? मैं समझ नहीं सका कि जीवामुनि का क्या अर्थ है, किन्तु मैंने उत्तर दिया कि अगर आदेश दिया जाए तो वह चुकाएगा। उन्होंने मुझे बहुत से फल और मिठाईयाँ दी।


दोपहर की आरती रोज़ाना की तरह सम्पन्न हुई। आज एकादशी थी, और मेरे और रघुनाथ के सिवा किसी ने नाश्ता या दोपहर का भोजन नहीं किया। ढोंढे बाबा ने भी व्रत रखा। वह लगभग ४ बजे शाम को दादा केलकर के पुत्र भाऊ के साथ पूना चले गए। उसके बाद हमने पँचदशी के पाठ की सँगत की, और शाम को साईं महाराज की सैर के समय उनके दर्शन किए। वे अत्यँत प्रसन्नचित्त थे , धीमे से चल रहे थे, और हँसी कर रहे थे। वाड़ा आरती के बाद भीष्म ने भागवत और दासबोध का पठन किया।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


२७ फरवरी, मँगलवार, १९१२-

मैं रोज़ की तरह उठा, प्रार्थना की और पँचदशी की सँगत की। एक बार हम साईं बाबा के बाहर जाते हुए दर्शन नहीं कर पाए, और तब तक उन्हें नहीं देखा जब तक कि वे वापिस नहीं आए। मैं लगभग ११॰१५ बजे मस्जिद गया। साईं बाबा ने कहा कि वे एक खेत के पास से गुज़रे जिसमे कि बहुत बड़े तोते थे। वह तोते बाबा की मौजूदगी से नहीं घबराए और वे उनके आकार और रँगों को प्रशँसनीय दृष्टि से देखते हुए देर तक वहाँ खड़े रहे।

दोपहर की आरती रोज़ की तरह सम्पूर्ण हुई और दोपहर के भोजन के बाद मैं थोडी देर लेटा और फिर हमने पँचदशी की सँगत को, लगभग रात होने तक आगे बढाया, जब तक कि हम साईं महाराज के उनकी शाम की सैर के समय दर्शन करने नहीं गए। रात को वाड़ा आरती और फिर शेज आरती हुई। भीष्म ने भागवत और दासबोध का पाठ किया।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


२६ फरवरी, सोमवार, १९१२

मैंने काँकड आरती में भाग लिया। साईं बाबा बिना कुछ विशेष कहे मस्जिद में गए। नासिक की महिलाऐं आज सुबह वापिस चली गईं। उसके बाद हमने अपनी सँगत की और साईं बाबा के बाहर जाते हुए और जब वे मस्जिद वापिस लौटे तब दर्शन किए। उन्होंने अपने भाई के बारे में एक कहानी सुनाई जिसने एक बार अभद्र व्यवहार किया और इस कारण उसे जाति से बाहर कर दिया गया।

दोपहर की आरती रोज़ की तरह सम्पूर्ण हुई और दोपहर के भोजन के बाद मैं थोडी देर लेटा और फिर हमने पँचदशी की सँगत को आगे बढाया। पूना से कोई एक श्रीमान दातार अपने पुत्र के साथ जो कि अधिवक्ता प्रतीत होता है,आए हैं। वे हॅाल में ठहरे हैं।

हम साईं साहेब की सैर के समय उनके दर्शन के लिए मस्जिद में गए। वाड़ा आरती के बाद भागवत और दासबोध का पाठ हुआ और भजन हुए जिसमें श्रीमति कौजल्गी और सोनूबाई ने साथ दिया।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


२५ फरवरी, रविवार, १९१२-

मैं प्रातः जल्दी उठा, प्रार्थना की और श्रीमान माधवराव देशपाँडे को शिरडी से नागपुर जाते हुए मिला। वह वहाँ से नाना साहेब चाँदोरकर के पुत्र कि विवाह के लिए ग्वालियर चले जाऐंगे और वापसी में कई धार्मिक स्थानों - बनारस इलाहाबाद, गया मथुरा और अन्य जगहों को देखते हुए वापस आऐंगे। हमने अपनी पँचदशी के पाठ की सँगत की परन्तु उपासनी अस्वस्थ लग रहे थे इस लिए हमारी प्रगति धीमी थी।

हमने दोपहर की आरती में हिस्सा लिया और उसके बाद पँचदशी की सँगत पुनः शुरू की और कुछ प्रगति भी की। शाम को वाड़ा आरती के बाद हम शेज आरती में भी सम्मिलित हुए, उसके बाद भीष्म ने दासबोध का पाठ किया।


जय साईं राम
ॐ साईं राम

२४ फरवरी, शनिवार, १९१२-

मैं काँकड आरती में सम्मिलित हुआ और फिर हमने पँचदशी के पाठ की सँगत की। हमने साईं महाराज के बाहर जाते हुए दर्शन किए और बाद में मस्जिद में दोपहर की आरती में हिस्सा लिया। सब कुछ भली भाँति रोज़ की तरह सम्पन्न हुआ। दोपहर के भोजन के बाद मैं थोडी देर के लिए लेटा।

कोपरगाँव के मामलेदार श्रीमान साने और राजस्व निरीक्षक श्रीमान नाना साहेब , बाला साहेब भाटे के साथ आए और बैठ कर कुछ देर बातचीत की। उनके जाने के बाद हमने अपनी पँचदशी की सँगत को आगे बढ़ाया किन्तु कुछ खास प्रगति नहीं कर पाए। हमने साईं बाबा के उनकी शाम की सैर के समय दर्शन किए, और सँध्या समय नासिक की महिलाओं ने वाड़ा आरती के बाद हुए भजनो में साथ दिया। उनकी आवाज़ें बहुत अच्छीं थीं, परन्तु वे बहुत कमज़ोर दिख रहीं थी और वे लगातार साथ नहीं दे पा रहीं थी।

जय साईं राम
ॐ साईं राम

२३ फरवरी, शुक्रवार, १९१२-

मैं रोज़ाना की तरह उठा, प्रार्थना की और प्रातः पँचदशी की सँगत की। हमारे रोज़ के सदस्यों के अतिरिक्त नासिक की एक सुँदराबाई नाम की महिला भी वहाँ मौजूद थीं। हमने साईं बाबा के मस्जिद से बाहर जाते हुए और फिर वापिस आते हुए दर्शन किए। उन्होंने मुझे एक कहानी सुनाई, कि किस प्रकार वे एक युवक थे, किस प्रकार वे एक सुबह बाहर गए, और अचानक एक युवती बन गए और कुछ समय के लिए वैसे ही बने रहे। उन्होंने बहुत विस्तार नहीं बताया।

दोपहर की आरती रोज़ की तरह सम्पन्न हुई। आज बहुत से लोग अर्चना के लिए आए। भोजन के बाद मैं कुछ देर लेटा और फिर अपनी पँचदशी के पाठ की सँगत की। माधवराव देशपाँडे ने साईं बाबा से आज मेरी वापसी के बारे में पूछा और उत्तर पाया कि समय मेरे लिए बहुत प्रतिकूल चल रहा है, अतः मुझे कुछ माह यहाँ रहना पडेगा।

शाम को हम साईं बाबा की सैर के समय उनके दर्शन के लिए गए। वाड़ा आरती के बाद शेज आरती हुई और बाद में भीष्म ने भागवत और दासबोध दोनों का पठन किया।

जय साईं राम
ॐ साईं राम

२२ फरवरी, बृहस्पतिवार, १९१२
-
प्रातः काँकड़ आरती हुई और हम सबने उसमें हिस्सा लिया। शिरके परिवार की महिलाऐं आरती समाप्त होते ही अपने सेवकों के साथ वापिस चली गईं। बम्बई की नर्तकी भी अपने लोगों के साथ वापिस गई। उसने कहा कि वह अमरावती जाना चाहती थी।

हमने अपनी पँचदशी की पाठ की सँगत की। मुझे पता चला कि आज प्रातः मेरी पत्नि ने एक स्वप्न देखा कि साईं बाबा ने बँदू के हाथ सँदेशा भेजा है कि सुबह ९ बजे से पूर्व चले जाओ। साईं बाबा ने भी दादा केलकर और बाला शिम्पी से पूछा कि क्या मैं जाने की बात कर रहा था। नाटेकर (हमसा) की ओर से भी एक नोट मिला है कि इस माह के अँत तक मुझे जाने की अनुमति मिल जाएगी। इन सब बातों ने मेरी पत्नि के जाने की आशाओं को बढा दिया, परन्तु दोपहर की आरती के समय साईं बाबा की ओर से इस बात का कोई जिक्र ही नहीं हुआ। माधवराव देशपाँडे हरदा से दोपहर की आरती के समय तक लौट आए। उनकी पत्नि और बच्चे भी अहमदनगर से आ गए।

दोपहर के भोजन के बाद मैं कुछ देर लेटा और उसके बाद अपनी पँचदशी के पाठ की सँगत को आगे बढाया जो कि लगभग अँधेरा होने तक चली और मैं शीघ्रता से साईं साहेब के दर्शन करने के लिए गया और ऊदी ली।

रात को भीष्म ने दासबोध और भागवत का पाठ किया और भजन हुए। श्रीमान बाला साहेब भाटे और बापूसाहेब जो आबकारी निरीक्षक हैं, अपने कुछ बच्चों के साथ रात को मुझसे मिलने आए और हमने बैठ कर साईं बाबा की आश्चर्यजनक लीलाओं के विषय में कुछ देर बातचीत की। माधवराव देशपाँडे भी वहाँ उपस्थित थे।

जय साईं राम
ॐ साईं राम


२१ फरवरी, बुधवार, १९१२-


मैं रोज़ाना की तरह उठा पर देवाजी, जिन्हें हम साक्षातकारी बुवा कहते हैं, के द्वारा किए गए शोर के कारण मेरी प्रार्थना में विघ्न पडा। मैं अपने मस्तिष्क को नियँत्रित करने में सफल रहा और अपनी प्रार्थना समाप्त की। बाद में हमने साईं महाराज के बाहर जाते हुए दर्शन किए और पँचदशी के पाठ की सँगत की। इसके बाद हम मस्जिद में गए और वहाँ हमने बड़ोदा के शिरके परिवार की महिलाओं को साईं बाबा की सेवा करते हुए देखा। आज बम्बई से एक नर्तकी आई और उसने मस्जिद में कुछ गीत गाए। उसने कहा कि वह बाल कृष्ण बुवा की शिष्या है। साईं महाराज ने उसके गीत सुने। उसके बाद दोपहर की आरती हमेशा की तरह सम्पन्न हुई। साईं बाबा अत्यँत प्रसन्नचित्त थे।


दोपहर के भोजन के बाद मैं कुछ देर के लिए लेटा और फिर हमने रोज़ के सदस्यों के साथ अपनी पँचदशी के पाठ की सँगत की। सूर्यास्त के लगभग हम साईं महाराज की सैर के समय उनके दर्शन के लिए गए, दोबारा वाड़ा आरती के समय और शेज आरती के समय भी। शोभायात्रा और उसके सभी प्रबँध आज बहुत भव्य थे। भजन भी मँजीरे आदि के साथ हुए। शेज आरती के बाद बम्बई की नर्तकी ने मस्जिद में भी कुछ गीत गाए। रात्रि में भीष्म ने भागवत और दासबोध का पठन किया।


जय साईं राम
ॐ साईं राम

२० फरवरी, मँगलवार, १९१२-

हम काँकड आरती में सम्मिलित हुए और उसकी विलक्षण बात यह थी कि साईं साहेब ने चावड़ी छोड़ कर मस्जिद में प्रवेश करते समय एक शब्द भी नहीं कहा, सिवाय इसके- "ईश्वर ही महानतम है"। प्रार्थना के बाद मैंने, उपासनी, बापू साहेब जोग और श्रीमति लक्ष्मीबाई कौजल्गी ने पँचदशी के पाठ की सँगत की। जब मैं मस्जिद गया तब साईं साहेब सुबह की सैर के बाद वापिस आ गए थे। उन्होंने कहा कि वे मस्जिद को दोबारा बनवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उसके लिए काफी धन भी है, और फिर वे उसके बारे में ही बात करते रहे। बड़ोदा के शिरके परिवार की महिलाऐं यहाँ आई हैं। उन्होंने दोपहर की आरती में भाग लिया। आरती हमेशा की तरह सम्पन्न हुई।

राधाकृष्णा बाई के पास सारस के अँडे हैं, उसने उन्हें वहाँ लटकाया जहाँ साईं साहेब बैठते हैं, उन्होंने उन्हें खींचा और बाहर फैंक दिया। हमने दोपहर को अपनी पँचदशी के पाठ की सँगत को आगे बढाया और शाम को लगभग ६ बजे मैं मस्जिद में गया। साईं साहेब ने दो कहानियाँ सुनाईं , उनमें से पता नहीं मुझे कौन सी पसँद आई, पर पहली मुझे याद नहीं रही। मैंने अपनी पत्नि से और अन्य लोगों से जो वहाँ उपस्थित थे, उस कहानी के बारे में पूछा, पर वह किसी को भी याद नहीं थी, यह बहुत आश्चर्यजनक था।

दूसरी कहानी इस प्रकार थी कि एक स्थान पर एक बूढी औरत अपने पुत्र के साथ रहती थी। वह गाँव में मृतक शरीरों के अँतिम सँस्कार में सहायता करता था, और उसके बदले में उसे पारिश्रमिक मिलता था। एक बार वहाँ पर एक प्रकार का हैजा फैला और बहुत से लोग मर गए। इसलिए उसे बहुत सा मेहनताना मिला। उस बूढ़ी औरत को एक दिन अल्लाह मिले और उन्होंने उसे कहा कि उन्हें उसके बेटे के व्यापार से लाभ नहीं कमाना चाहिए। किन्तु उसके बेटे ने उस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया और अँततः वह मर गया। वह बूढी औरत सूत कात कर अपना निर्वाह करने लगी। अल्लाह मियाँ ने उसे कहा कि वह अपने पति के रिश्तेदारों के घर चली जाए, पर उसने ऐसा करने से मना कर दिया। एक दिन कुछ ब्राहम्ण उससे कुछ सूत खरीदने के लिए आए, उसके घर की सम्पूर्ण जानकारी का भेद लिया और रात को उसके घर में सेंध लगाई। उनमें से एक चोर उसके सामने निर्वस्त्र खड़ा हुआ। उस बूढी ने उसे भाग जाने के लिए कहा अन्यथा जिले के लोग उसे उसके अपराध के लिए मार डालेंगे। अतः वह चोर वहाँ से भाग गया। अँततः वह बूढी औरत मर गई और चोर के घर पुत्री बन कर पैदा हुई।

मुझे नहीं लगता कि मैं कहानी को पूरी तरह से समझ पाया। हमने साईं साहेब के उनकी शाम की सैर के समय दर्शन किए, और रात को भी। वाड़ा आरती के बाद भीष्म ने भागवत और दासबोध का पठन किया।

जय साईं राम
ॐ साईं राम


१९ फरवरी, सोमवार, १९१२-


श्रीमान दीक्षित, माधवराव देशपाँडे, हीरालाल और अन्य लोग आज प्रातः चले गए। दीक्षित अपने पुत्र बाबू के मूँज सँस्कार के लिए नागपुर गए। माधवराव देशपाँडे ऐसे ही एक उत्सव के लिए हरदा में अपने एक मित्र के घर गए। प्रार्थना के बाद हमने पँचदशी के पाठ की सँगत की। मोरगाँवकर ने कहा कि उनकी घडी और चेन गुम हो गए। वह सोने की होने के कारण कीमती थे। उन्होंने खोजने की कोशिश की पर वह बेकार रही।


हमने साईं महाराज के बाहर जाते हुए और वापिस लौटने पर दर्शन किए। दोपहर की आरती हमेशा की तरह सँपन्न हुई, सिवाय इसके कि आज एक की जगह दो चँवर थे। बाला साहेब भाटे पूजा के लिए और आरती के लिए आज रूकना चाहते थे लेकिन साईं बाबा ने उन्हें घर जाने को कहा।


भोजन के बाद मैं थोडी देर लेटा और फिर हमने रोज़ के सदस्यों के साथ पँचदशी की सँगत को आगे बढाया। बाद में दादा केलकर, बाला शिम्पी और अन्य लोग आए। हमने साईं महाराज के उनकी शाम की सैर के समय दर्शन किए, और उसके बाद वाड़ा आरती तथा शेज आरती में सम्मिलित हुए जिसमें बनावटी उपवन और चाँद का पहली बार प्रयोग किया गया था। वह बहुत लुभावने लग रहे थे और उनके कारण अच्छी भीड जमा हुई। ऐसा नहीं लगा कि साईं साहेब ने उन्हें नापसँद किया हो। मुझे लगता है कि चाँद काफी उपयोगी है।


भीष्म ने आज रात भागवत और दासबोध के दस समास पढे। श्रीमान नाटेकर उर्फ हमसा ने आज मुझे लिखा है कि मुझे इस मास के अँत तक अमरावती लौट जाना चाहिए।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


१८ फरवरी, रविवार, १९१२-


माधवराव देशपाँडे ने प्रातः मुझे उठाया, और प्रार्थना के बाद मैं काँकड़ आरती में सम्मिलित हुआ। साईं साहेब शाँत थे और हमेशा की तरह उन्होंने जिन कटु शब्दों का प्रयोग किया, वह भी कोमल थे। श्रीमान दीक्षित अपने पुत्र के जनेऊ सँस्कार के लिए नागपुर जाना चाहते हैं। उन्होंने साईं महाराज से मुझे साथ ले जाने के लिए पूछा और उन्हें अस्पष्ट जवाब मिला। मुझे लगभग पक्का लगा कि मुझे जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। मेरी पत्नि जाने के लिए अत्याधिक उत्सुक है।


जब मैं उपासनी शास्त्री, बापू साहेब जोग और अन्य लोगों के साथ पँचदशी के पाठ की सँगत में बैठा था तब नाना साहेब चाँदोरकर आए और श्रीमान दीक्षित के साथ बैठे। मैं उनसे तब मिला जब मैं सँगत के बाद साईं साहेब के दर्शन के लिए गया। साईं साहेब उनसे सामान्य तरीके से तेली, वामन तात्या और अप्पा कोते के बारे में बातें कर रहे थे।


दोपहर की आरती हमेशा की तरह सँपन्न हुई, सिवाय इसके कि उसके समाप्त होते होते साईं बाबा थोडे अधीर दिखाई दिए और उन्होंने लोगों को जल्दी से चले जाने को कहा।


मैंने श्रीमान दीक्षित और नाना साहेब चाँदोरकर के साथ भोजन किया और नाना साहेब को कहा कि वह उस वार्तालाप को पुनः आगे बढाएँ जो तब छूट गया था जब वे थोडी अवधि के लिए यहाँ आए थे। उन्होंने कहा कि विषयवस्तु साईं बाबा के हाथ में थी। वह अपने साथ बनावटी उपवन एक बडे चाँद के साथ लाए हैं, वैसा ही जैसा चिवाह के अवसर पर हमारे यहाँ होता है। उसका आदेश राधाकृष्णा बाई ने दिया था।


मैं कुछ देर के लिए लेटा। फिर लगभग ४ बजे नाना साहेब चले गए और श्रीमान दीक्षित ने रामायण पढी। बाद में हमने अपनी परमामृत के पाठ की सँगत की और उसके बाद हम साईं साहेब की शाम की सैर के समय उनके दर्शन के लिए गए। "चाँद" को रोशन कर दिया गया था और वह शानदार रोशनी फेंक रहा था।


मेरी पत्नि ने अमरावती लौट जाने की प्रार्थना को पुनः दोहराया और हमेशा की तरह उन्हें साईं साहेब से अस्पष्ट जवाब मिला। वाड़ा आरती के बाद श्रीमान दीक्षित ने रामायण पढी और भीष्म के भजन हुए। श्रीमान दीक्षित और माधवराव देशपाँडे ने कल प्रातः जल्दी जाने की तैयारियाँ करनी हैं अतः हमने आज सब जल्दी समाप्त किया।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


१७ फरवरी १९१२, शनिवार-


मैं प्रातः जल्दी उठा, प्रार्थना की, और हमेशा की तरह उपासनी, बापू साहेब जोग, कल्याण के कुन्ते शास्त्री और मोरेगाँवकर के साथ पँचदशी के पाठ की सँगत में सम्मिलित हुआ। आज हमने तीसरा अध्याय पूरा किया। हमने साईं महाराज के बाहर जाते हुए और जब वे लौटे, तब दर्शन किए। वे अत्यँत प्रसन्नचित्त थे और ठिठोली कर रहे थे।


दोपहर की आरती हमेशा की तरह सम्पन्न हुई और उसके बाद हमने भोजन किया। श्रीमान दीक्षित अपने पुत्र के मुँज (मुँडन) के लिए नागपुर जाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि इसके लिए वे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को साथ ले जाऐं, परन्तु सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि साईं महाराज क्या आदेश देते हैं।


दोपहर को दीक्षित की रामायण हुई और हमने अपनी परमामृत की सँगत में अच्छी प्रगति की। बाद में साईं महाराज की सैर के समय हमने उनके दर्शन किए, फिर वाड़ा आरती और शेज आरती हुई। शेज आरती में मेरे हाथ बड़ा पँखा आया। हमारे वापिस आने के बाद कल्याण के कुन्ते शास्त्री नें कीर्तन किया। उन्होंने उत्तर गोग्रहन की कहानी सुनाई। वह एक बूढे व्यक्ति हैं, और उनकी आयु , जो कि लगभग ८० वर्ष है, को देखते हुए उनकी सहनशक्ति, जोश और अन्य गुण काबिले तारीफ और विलक्षण हैं। दीक्षित की रामायण और भीष्म के भजन भी हुए।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


१६ फरवरी १९१२, शुक्रवार-


मैं काँकड आरती में सम्मिलित हुआ। साईं साहेब ने अत्यँत ईश्वरीय प्रभाव के साथ कटु शब्दों का प्रयोग भी किया। हमने प्रातःकालीन प्रार्थना मे बाद पँचदशी के पाठ की सँगत की। मेरी पत्नि और अन्य लोग कोपरगाँव नहीं जा सके क्योंकि उन्हें जाने के लिए कोई ताँगा नहीं मिला। हमने साईं महाराज के बाहर जाते हुए दर्शन किए।


श्रीमान मोरगाँवकर आए और उन्होंने परा पूजा के अनुवाद की प्रतिलिपियाँ बाँटी। यहाँ कल्याण भिवँडी के एक शास्त्री हैं। वे बापूसाहेब जोग के साथ रह रहे हैं, और बहुत शाँत भले व्यक्ति हैं। उन्होंने शिवरात्री के उपलक्ष्य में व्रत रखा। दोपहर को दीक्षित की पुराण हुई और उसके बाद हमने परमामृत के पाठ की सँगत की और अच्छी प्रगति की। हमने दोपहर की आरती के समय साईं साहेब के दर्शन किए और फिेर उनकी शाम की सैर के समय भी। वे अत्यँत प्रसन्नचित्त थे। वाड़ा आरती के बाद हमेशा की तरह पुराण और भजन हुए।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


१५ फरवरी १९१२, बृहस्पतिवार-


मैं राज़ाना की तरह उठा, प्रार्थना की और उपासनी शास्त्री, बापूसाहेब जोग, और श्रीमति लक्ष्मीबाई कौजल्गी के साथ पँचदशी के पाठ की सँगत में सम्मिलित हुआ। हमने साईं महाराज के बाहर जाते हुए दर्शन किए और अपने पठन को जारी रखा। उसके बाद मैं मस्जिद गया और साईं साहेब जो कह रहे थे, वह बैठ कर सुना। वे प्रफुल्लित थे, और उन्होंने कहा कि उन्होंने अत्यँत परिश्रम किया, कई मास तक भूखे रहे, उन्होंने 'काला तकाल', नीम और दूसरे वृक्षों के पत्ते खा कर गुज़ारा किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन पर बहुत ही दयालु था कि बावजूद इसके कि उनकी चमड़ी सूख गई, हड्डियाँ ऐसी लगने लगीं मानो टूट कर बिखर जाऐंगी, परन्तु उनकी जान नही गई।


दोपहर की आरती हमेशा की तरह सम्पन्न हुई, और उसके बाद हम भोजन के लिए लौटे। मेरी पत्नि और अन्य लोग शिवरात्री के लिए कल कोपरगाँव जाना चाहते हैं। साईं साहेब को लगा कि ये जरूरी नहीं है, पर उन लोगों ने जोर दिया और एक प्रकार से उन्हें जाने की अनुमति मिल गई।


आज दोपहर के पुराण के बाद हमने दादा केलकर के हितलाभ के लिए परमामृत के पठन की सँगत की। हम ज़्यादा नहीं पढ़ पाए क्योंकि यह पहला ही दिन था। हमने साईं महाराज के उनकी शाम की सैर के समय दर्शन किए, और फिर वाड़े की आरती के बाद शेज आरती में सम्मिलित हुए। बालासाहेब भाटे सम्मिलत हुए। मेरे हाथ में आने से पहले मोरशल (मोर पँख) उन्होंने ही पकडा था। अतः मैंने वह उन्हें ही पकडा दिया। मुझे उसकी जगह एक पँखा मिला। बाला साहेब भाटे ने काफी प्रगति की है।


जय साईं राम
ॐ साईं राम


१४ फरवरी १९१२-


मैं जल्दी उठा, काँकड आरती में सम्मिलित हुआ, और इस बात ने मुझे बहुत उलझाया कि चावडी छोडते समय साईं बाबा ने अपने सटके से पूर्व, उत्तर और दक्षिण की ओर इशारे किए। फिर उन्होंने हमेशा की तरह कटु शब्दों का प्रयोग किया। हम हमेशा की तरह अपनी पँचदशी के पाठ की सँगत में सम्मिलित हुए, साईं बाबा के बाहर जाते हुए दर्शन किए, और हमेशा की तरह बाद में मस्जिद गए। साईं बाबा ने दो कहानियाँ सुनाईं।


उनमें से एक इस तरह थी कि एक यात्री था, जिसे प्रातः एक दुष्ट आत्मा (राक्षस) ने टोका। यात्री ने इसे एक बुरा शगुन समझा, किन्तु आगे चलने पर उसे दो कुँऐं मिले जिनके ठँडे पानी ने उसकी प्यास बुझाई। जब उसे भूख लगी तब उसे एक किसान मिला जिसने अपनी पत्नि के परामर्श पर उसे खाना दिया। जब उसने पके हुए मक्के के खेत को देखा तो उसने हरदा खाने की इच्छा जाहिर की। खेत के मालिक ने उसे वह दिया, अतः यात्री खुश हुआ और खुशी से धूम्रपान करता हुआ आगे बढ गया। जिस जँगल में से वह जा रहा था, उसे एक बाघ मिला, उसकी हिम्मत ने जवाब दे दिया और उसने खुद को एक गुफा में छुपा लिया। बाघ बहुत विशालकाय था , और उसे ढूँढ रहा था। उसी समय साईं बाबा का वहाँ से गुज़रना हुआ, उन्होंने यात्री की हिम्मत बढाई, उसे बाहर निकाला और उसके रास्ते पर डाल कर कहा कि "बाघ तुम्हें तब तक नुकसान नहीं पहुँचायेगा जब तक तुम उसे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुँचाओगे।"


दूसरी कहानी इस तरह थी कि साईं बाबा के चार भाई थे, उनमें से एक बाहर जा कर, भिक्षा माँग कर पका हुआ भोजन, रोटी और मक्कई ले कर आता था। उसकी पत्नि उनके पिता और माता को सिर्फ थोडा सा देती थी, पर सभी भाइयों को भूखा रखती थी। साईं बाबा को तब एक ठेका मिला, वे धन ले कर आए और सब को जिनमें वह खुशहाल भाई भी शामिल था, भोजन मिला। बाद में उस भाई को कुष्ठरोग हो गया। सभी ने उसे नकार दिया। पिता ने उसे निकाल दिया। तब साईं बाबा ही उसको भोजन कराया करते थे, और उसकी सुविधाओं का ख्याल रखा करते थे। अँततः भाई मर गया।


दोपहर की आरती रोज़ की तरह सम्पन्न हुई, और उसके बाद हमने भोजन किया तथा मैंने थोडा आराम किया। शिवानन्द शास्त्री और विजयदुर्ग के ठाकुर आज चले गए। स्थानीय प्रधान के व्याकी ने आज सबको भोजन के लिए बुलाया। मैंने जाने से मना कर दिया परन्तु बाकी सब चले गए। साईं बाबा ने शाम की सैर के समय पूछा कि मैं क्यों नहीं गया और मैंने उन्हें सच बताया कि मैं एक दोपहर के समय में दो बार भोजन नहीं पचा सकता।


साईं बाबा चिंता में डूबे हुए दिखाई दिए, पूर्व और पश्चिम की ओर निरँतर टकटकी लगा कर देखते रहे और रोज़ की तरह "वाडे को जाओ" कह कर हम सबको विदा कर दिया। रात को भीष्म के भजन हुए और दीक्षित ने रामायण पढी।


जय साईं राम
ॐ साईं राम!!!

१३ फरवरी , १९१२~~~


श्री दीक्षित ने रामायण पड़ी और फिर हम मस्जिद गए | जैसे ही मैं अन्दर गया साईं महाराज ने मुझे उदी दी तो मैं उत्कंठित हो उठा कि यह मुझे जाने के लिए संकेत है| इस पर वे बोले " तुम्हे जाने के लिए कौन कहता है ??? बैठ जाओ !! "
इसके बाद वे आनन्दित होकर बात करने बैठे कि जो गाय अभी दीक्षित के पास है वे मूल रूप से म्हल्सापति की थी | फिर वह औरंगाबाद गई , फिर जालना और अब श्री दीक्षित की सम्पत्ति बन कर लौट आयी है | भगवान जाने यह
किस की सम्पत्ति है | मेरी तरफ उन्होंने देखते हुए कहा _ " ऐसा कोइ भी नहीं है जिसका ईश्वर पर विश्वास हो और उसे किसी चीज़ की कमी हो |"
मेरी पत्नी और अन्य लोग वहां थे |हम सब ने शाम को सैर पर उनके दर्शन किए | फिर वाड़ा में आरती हुई और बाद में शेज आरती | रात को भीष्म ने भजन किए और श्री दीक्षित ने रामायण पड़ी | आज साईं बाबा ने मध्याह्न आरती और शेज आरती दोनों के बाद विशेषकर मुझे मेरे नाम से बुला कर वाड़ा जाने के लिए कहा |


जय साईं राम!!!
ॐ साईं राम


१२ फरवरी १९१२-


मैं जल्दी उठा और काँकड आरती में सम्मिलित हुआ। बाद में हमारी पँचदशी के पाठ की सँगत हुई, और साईं बाबा के बाहर जाते हुए दर्शन किए। दोपहर की आरती रोज़ की तरह सम्पन्न हुई। मैंने बापू साहेब जोग से बात की कि वह दादा केलकर से पूछें कि क्या दोपहर को ५ से ६ के बीच पठन करना उनके लिए अनुकूल रहेगा। बापू साहेब जोग उनसे पूछना भूल गए। दोपहर में श्रीमान दीक्षित ने हमेशा की तरह रामायण पढी।


जब मैं सीढियाँ उतर रहा था, उस समय शिवानन्द शास्त्री ने, जो अभी भी यहाँ हैं, मेरा ध्यान एक व्यक्ति की ओर आकर्षित किया जो यहाँ आया है, और वह एक उन्मादी की तरह व्यवहार कर रहा था। उसने अपने हाथ और पैर हिलाए, इधर उधर देखा और हम पर जूते फैंके। मैंने श्रीमान दीक्षित को बुलाया। एक बार तो हमने सोचा कि उसने मदिरा सेवन किया हुआ है। पर बाद में ऐसा लगा कि वह सिर्फ केवल महत्व पाने के लिए धार्मिक उन्मादी होने का दिखावा कर रहा था। मैं उसे साईं बाबा के पास ले गया, उन्होंने उसे बाहर निकलने का आदेश दे दिया।


कोपरगाँव के मामलेदार के पिता श्रीमान साने आज आए और कुछ देर हमारे साथ बैठ कर बात की। वह एक बहुत भले, पुराने किस्म के सज्जन व्यक्ति हैं, और उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे पहले १९०८ के प्रान्तीय सम्मेलन में धूलिया में देखा था।


वाड़ा आरती के बाद भीष्म के भजन हुए। मैं यहाँ बताना चाहता हूँ कि दोपहर की आरती के बाद मैंने दो लोगों को नाश्ते पर बुलाया। उनमें से एक पॅावेल से और दूसरे धरना जारी से थे। वे दोनों धर्म प्रवृत और दीन थे। रात को पुराण से पूर्व हम एक स्थानीय स्कूल के शिक्षक की पुत्री के विवाह के सँबँध मे शीमँत पूजन में गए। फिर दीक्षित की रामायण हुई।


जय साईं राम